फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुलिस के लिए फिर चुनौती से कम नहीं पूरे जिले के लाइसेंसी हथियार जमा करवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के लिए चुनौती होगा लाइसेंसी हथियार जमा करवाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा इस बार भी सभी लाइसेंसी हथियारों को जमा करवाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। पूरे जिले में लगभग सात हजार लाइसेंसी हथियार हैं। पुलिस ने लोगों को 20 मार्च तक अपने हथियार जमा करवाने के आदेश जारी किए हैं। 28 जनवरी को जींद विधानसभा के हुए उपचुनाव में भी 397 लोगों ने अपने लाइसेंसी हथियार जमा नहीं करवाए थे। एसएसपी ने डीसी ऑफिस को इन लाइसेंसों को रद करने की सिफारिश की है। डीसी ऑफिस की तरफ से लाइसेंस रद करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए लाइसेंस धारकों को नोटिस जारी हो चुके हैं। इस बार भी यदि लोगों ने अपने हथियार जमा नहीं करवाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बताते चलें कि जींद जिले के लगभग साढ़े सात हजार लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं। एसएसपी अश्विन शैणवी ने इन लाइसेंसी हथियार धारकों को 20 मार्च तक अपने हथियार जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को लोगों से संपर्क करके उन्हें हथियार जमा करवाने के बारे कहने के निर्देश दिए हैं। सफीदों थाना में सबसे अधिक 1010 लाइसेंसी हथियार हैं। इसी प्रकार उचाना थाना के अंतर्गत 631, पिल्लूखेड़ा थाने में 547, सदर थाना जींद में 760, सिविल लाइन थाना में 701, शहर थाना जींद में 853, शहर थाना नरवाना में 500, सदर थाना नरवाना में 625, गढ़ी थाना में 654, अलेवा थाना में 631 व जुलाना थाना में 803 हथियार हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं, जो बाहर रहते हैं और उनके पास हथियार का लाइसेंस हैं। इसलिए इन लोगों के हथियार जमा करवाना भी चुनौती है। पुलिस के अनुसार कोई भी व्यक्ति कहीं बाहर रहता है तो वहां के संबंधित थाना में अपना हथियार जमा करवाकर रसीद पुलिस को भेज सकता है।
विज्ञापन

अवैध हथियारों पर रोक लगाना होगा मुश्किल
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस को लाइसेंसधारी हथियारों को तो जमा करवाना ही होगा, साथ ही जींद में बाहर से आने वाले अवैध हथियारों पर भी रोक लगानी होगी। वर्ष 2018 में पुलिस ने लगभग 235 अवैध हथियारों को पकड़ा था। नए वर्ष में भी पुलिस अब तक 15 अवैध हथियार पकड़ चुकी है। इस प्रकार अवैध हथियारों पर रोक लगाना भी पुलिस को किसी जंग जीतने से कम नहीं होगा।
कुख्यात अपराधियों का रिकार्ड खंगाल रही खुफिया और सीआईडी टीम
चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए खुफिया व सीआईडी टीम कुख्यात अपराधियों का रिकार्ड खंगाल रही है। इन अपराधियों को जिले से बाहर रखना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। पुलिस हर प्रकार से अपराधी किस्म के लोगों पर नजर रख रही है। सीआईडी टीम व खुफिया विभाग की टीमें पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन

हथियार जमा नहीं करवाने पर होगी कार्रवाई
जींद में हुए उपचुनाव में 397 लोगों ने अपने हथियार जमा नहीं करवाए थे। उनके लाइसेंस रद करने के लिए डीसी ऑफिस को सिफारिश भेजी जा चुकी है। अब लोकसभा चुनाव होने हैं। इस बार भी जो लोग अपने लाइसेंसी हथियार जमा नहीं करवाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
--अश्विन शैणवी, एसएसपी, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें