फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव : बाहरी लोगों को खदेडने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचुनाव : बाहरी लोगों को निकालने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। दस जनवरी को सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ ही जींद में जुटी बाहरी गाड़ियों और पार्टी समर्थकों की भीड़ शनिवार रात को कम होने शुरू हुई। इसके लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और हर उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय पर पहुंचकर यहां डटे हुए बाहरी लोगों को जींद छोड़ने के आदेश दिए। इसके लिए पुलिस ने एसएसपी अश्विन शैणवी की अगुवाई में पुलिस ने शनिवार रात को अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस बल हर उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय पर पहुंचा और अगर कोई बाहरी मिली तो उन्हें जींद विधानसभा क्षेत्र से बाहर चले जाने के लिए कहा। यदि वे नहीं गए तो उनकी गाड़ियों को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एसएसपी अश्विन शैणवी ने तीन दिन पहले ही ऐसे लोगों को चेतावनी जारी कर दी थी कि जो चुनाव प्रचार में जींद विधानसभा क्षेत्र के बाहर से आए हुए हैं शनिवार रात को उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया और रविवार को पहले की तुलना में कुछ एक लोग ही बाहर की गाड़ियों में जींद में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें