फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफीदों में राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे छह बदमाश काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला
विज्ञापन

सफीदों।
डिटेक्टिव स्टाफ व सफीदों पुलिस ने जींद रोड टी प्वाइंट असंध बाईपास से कार में सवार छह युवकों राहगीरों को लूटने की योजना बनाते हुए काबू किया है। जिसमें आरोपियों के कब्जे से 34 ग्राम 35 मिलीग्राम सोना, दो किलो 800 ग्राम चांदी, दो पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, टॉर्च बिंडा व एक कार बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने सभी खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सफीदों डीएसपी सुनील कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि उक्त सभी को मंगलवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड लिया जाएगा।
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज रविंद्र कुमार अपनी टीम में मौजूद एएसआई कृष्ण कुमार खर्ब, एएसआई सुरजीत सिंह, हेड कांस्टेबल जयबीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीन कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, मोहित कुमार व तेजबीर सिंह के साथ सोमवार रात्रि सफीदों-जींद रोड टी प्वायंट असंध बाईपास पर गश्त कर रहे थे, तभी उनके पास गुप्त सूचना आई कि इस रोड पर कार में सवार कुछ युवक आने-जाने वाले वाहन चालकों को लूटने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने यह सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर कार में सवार सवार आरोपियों को काबू किया। जिनकी नारनौंद के गांव माजरा वासी रिंकू व पवन, रोहतक के गांव फरमाना वासी रोमी व साहिल, नारनौंद के गांव राखी वासी विकास व भिवानी की दुर्गा कालोनी वासी राजेश के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में रिंकू, पवन, विकास के खिलाफ जींद, हांसी, नारनौंद, टोहाना व हिसार में भी गिरोह बंदी, चोरी, फिरौती, आर्म्ज एक्ट के तहत सात मामले दर्ज हैं। बरामद किया गया सोना व चांदी उन्होंने चार फरवरी 2018 की रात को ढांड जिला कैथल की अनाज मंडी में स्थित एक दुकान के ऊपर बने रिहायशी मकान से चोरी किया गया था। इसके साथ ही आरोपियों ने कबूला की लगभग पांच दिन पहले उन्होंने गांव कोथ कलां से भी एक बाइक चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पवन, रिंकू, विकास के खिलाफ विभिन मामले दर्ज है। इसमें पवन के खिलाफ 2014 में हांसी शहर थाना में आर्म्ज एक्ट के तहत केस दर्ज है। 2015 को टोहाना शहर थाना में आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज है। 2011 में हिसार के सदर थाना में गिरोह बंदी के तहत मामला दर्ज है। 2017 में हांसी शहर थाना में फिरौती मांगने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें