फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसकर मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गांव पांडु पिंडारा बस अड्डे पर दुकान में घुसकर दुकानदार तथा उसके नौकरों से मारपीट करने और असलाह दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव पांडु पिंडारा निवासी मुकेश ने 19 अक्तूबर को सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव के बस अड्डा पर दुकान खोली हुई है। देर शाम को वह अपने नौकर रविंद्र व पवन के साथ बैठा हुआ था। उसी दौरान रामनगर निवासी अमनदीप उर्फ लाडी, अंकू समेत छह-सात युवक दुकान में घुस आए और मुफ्त में सामान मांगने लगे। जब उसने विरोध किया तो अंकू व उसके साथी मारपीट पर उतर आए। इसपर उसके नौकर बचाव करने लगे तो अंकू व उसके साथियों ने उनके साथ भी मारपीट की और असलाह दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर अंकू, अमनदीप उर्फ लाडी, शुभम, मीता, राकेश, शुभम के खिलाफ दुकान में घुसकर हमला करने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमनदीप उर्फ लाडी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें