फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश का पहला जिला बना जींद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
जिले के सभी 301 गांवों में व शहर के प्रत्येक वार्ड में कॉमन सर्विस सेंटर व अटल सेवा केंद्र स्थापित करने वालों प्रदेश का पहला जिला बन गया है। जो लोगों को उनके घर द्वार के पास ही कंप्यूटर से जुड़ी सभी प्रकार की सेवाएं उपलब्ध करवा रहे है। अब गांव के लोगों को कंप्यूटर से जुड़े अपने कामों के लिए शहर में भागने की जरूरत नहीं है। कॉमन सर्विस सेंटर उन्हें गांव में ही सभी प्रकार की सेवाएं उपलब्ध करवा रहे है। यह जानकारी देते हुए डीसी अंकित खत्री ने बताया कि लोगों को उनके घर द्वार के पास ही अटल सेवा केंद्रों के माध्यमों से कई प्रकार की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। जिला के 301 गांवों में ये सेंटर स्थापित किए जा चुके है। इन सेंटरों के माध्यम से गांव के लोग अपने गांव में ही जाति, रिहायशी, आमदनी के सभी प्रकार के प्रमाण पत्र इन सेंटरों से बनवा सकते है। इन सेंटरों की स्थापना से पहले लोगों को अपने इस प्रकार के सर्टिफिकेट बनवाने के लिए शहरों में जाना पड़ता था। इसके अलावा नौकरियों के लिए सभी प्रकार के आवेदन फार्म भी इन अटल सेवा केंद्रों से भरवाए जा सकते है, इतना ही नहीं सभी प्रकार के बिल जैसे बिजली, पानी इत्यादि के बिल अटल सेवा केंद्रों में भरवाए जा सकते है।
विज्ञापन

46 गांवों में स्थापित किए ग्राम सचिवालय
जिला के 46 गांवों में ग्राम सचिवालय स्थापित कर उनमें वीएलई अपनी सेवाएं दे रहे है। इनमें सप्ताह में दो दिन ग्राम सचिव व पटवारी भी बैठते है और लोगों को राजस्व से संबंधित सेवाएं देते है। इस काम में भी जींद जिला ने अपनी विशेष पहचान बनाकर शीर्ष पर अपना स्थान बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें