नरवाना। गांव सुरजाखेड़ा के खेतों में लगे एक ट्रांसफार्मर से चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। गांव सुरजाखेड़ा निवासी मोतीलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अगस्त की सुबह जब वह अपने खेत में गया तो वहां खेत में लगे ट्रांसफार्मर के कई पार्ट गायब मिले। किसी ने खेत में लगे ट्रांसफार्मर के पार्ट चोरी किए गए। जिससे उसके खेत की बिजली भी बाधित हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।