10जेएनडी06-राजकीय आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत आईटीआई
- फोटो : katra
जींद। कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में प्राचार्य अनिल कुमार गोयल की अध्यक्षता में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कैंपस में दादरी से अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड कंपनी ने भाग लिया और छात्रों के चयन के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया की गई। इसमें विभिन्न ट्रेड की 391 छात्रों ने भाग लिया और 213 छात्रों का चयन हुआ।
प्राचार्य ने बताया कि कंपनी एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और घरेलू उपकरण बनाती है। उम्मीदवारों का चयन कंपनी ने इंटरव्यू के दौरान किया है, उनकी बेहतर प्रदर्शन के आधार पर वेतन में वृद्धि भी की जाएगी। इस मौके पर अशोक, नरेंद्र ढुल, सोनू और राजेश कुंडू भी मौजूद रहे।