फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव में पड़े 206 वोट, 51 उम्मीदवार मैदान में

विज्ञापन
फोटो 20जेएनडी18-सीनेट चुनाव में मतदान करने से पहले बुजुर्ग को जानकारी देते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में रविवार को पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट (ऑर्डिनरी फेलो) चुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदान सुबह दस बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। सीआरएसयू परिसर में अलग-अलग उम्मीदवारों के समर्थकों की ओर से चार स्टॉल लगाए गए थे।
विज्ञापन

चुनाव में कुल 1124 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 206 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में पंजाब विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर चुके मतदाताओं ने मतदान किया जिनमें 90 वर्ष तक की उम्र के मतदाता भी शामिल रहे। मतदान के दौरान बुजुर्ग मतदाता भी विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे और अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाला।
सीनेट के ऑर्डिनरी फेलो के चुनाव में कुल 51 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए डॉ. जसबीर सूरा को नोडल अधिकारी बनाया गया था। चुनाव में रजिस्टर्ड ग्रेजुएट, संबद्ध आर्ट्स कॉलेजों के प्रिंसिपल तथा संबद्ध कॉलेजों के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर मतदाता के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

सीआरएसयू परिसर में सुबह से ही चुनाव को लेकर गतिविधियां बनी रहीं। विभिन्न उम्मीदवारों के समर्थक अपने-अपने स्टॉल पर मतदाताओं से संपर्क करते नजर आए। निर्धारित समय तक मतदान प्रक्रिया जारी रही और शाम पांच बजे मतदान संपन्न हुआ।

पूर्ण सिंह ने 1974 में की थी पंजाब विश्वविद्यालय से स्नातक
बोहतवाला निवासी पूर्ण सिंह सीनेट चुनाव में मतदान करने पहुंचे। उन्होंने साल 1974 में पंजाब विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री ली थी। इसके बाद उन्होंने स्नातकोत्तर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पास की और फिर कानून की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की। फिलहाल वह वकालत कर रहे हैं।

फोटो 20जेएनडी18-सीनेट चुनाव में मतदान करने से पहले बुजुर्ग को जानकारी देते हुए। संवाद

फोटो 20जेएनडी18-सीनेट चुनाव में मतदान करने से पहले बुजुर्ग को जानकारी देते हुए। संवाद

फोटो 20जेएनडी18-सीनेट चुनाव में मतदान करने से पहले बुजुर्ग को जानकारी देते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें