फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेवा संकल्प अभियान के तहत रोडवेज परिसर में किया पौधरोपण

विज्ञापन
फोटो 20जेएनडी13-नया बस अड्डा पर पौधरोपण करते हुए रोडवेज कर्मचारी और अ​धिकारी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डा और वर्कशॉप के प्रांगण में पौधरोपण किया। इस दौरान टीएम वीरेंद्र स्वामी तथा अन्य कर्मचारियों ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिए। यातायात प्रबंधक वीरेंद्र स्वामी ने बताया कि पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा हैं। इनके संरक्षण एवं संवर्धन से न केवल वातावरण स्वच्छ रहता है, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई गई है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके पेड़ बनने तक नियमित रूप से देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें