फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 37 विद्यार्थी को नकल करते हुए पकड़ाककक

विज्ञापन
विज्ञापन
10वीं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 37 नकलची पकड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा नकल रहित परीक्षा सिर्फ दावे ही साबित हो रहे हैं। हर परीक्षा में नकलचियों को पकड़ा जा रहा है, जिससे परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं शहर के एसडी स्कूल में चल रही हरियाणा ओपन स्कूल की परीक्षा में लगातार नकल के मामले सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद यहां प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। शनिवार को 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान एसडी स्कूल में 16 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। वहीं जिलेभर में कुल 37 नकलची पकड़े गए।
जिला में 103 केंद्रों पर परीक्षा चल रही हैं। इनके लिए बोर्ड के साथ-साथ शिक्षा विभाग व प्रशासन की फ्लांग टीम जांच कर रही हैं। इसके बावजूद उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों में पर्ची लेकर पहुंच रहे हैं। शनिवार को 16 केस अकेले एसडी स्कूल में बनाए गए। चार केस भिवानी रोड स्थित एसके स्कूल में बने। इसके अलावा सफीदों में तीन, नरवाना में तीन, उचाना में चार, जुलाना में दो, पिल्लूखेड़ा में दो और जुलाना में तीन नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन परीक्षा में होती नकल की ज्यादा संभावना
एसडी स्कूल में ओपन बोर्ड की परीक्षा चल रही है। ओपन बोर्ड में नकल के अधिक मामले आने की संभावना होती है। इसके चलते यहां जांच अधिक की जा रही है और इसी के परिणाम स्वरूप नकल के मामले पकड़े जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर और अधिक सख्ती बरती जाएगी।
सुनीता रूहिल, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें