फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांगर में कमल खिलाने के लिए मुख्यमंत्री की आज चार जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आज करेंगे चार जनसभाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को बांगर में भाजपा की पैठ मजबूत करने के लिए खुद उतरेंगे। उचाना विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह जनसभा करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सबसे पहले सुबह दस बजे केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के गांव डूमरखां में पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद थूआ, डाहौला व पेगां गांवों में जनसभा करेंगे। दरअसल उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र हिसार लोकसभा का हिस्सा है। पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट से इनेलो की टिकट पर दुष्यंत चौटाला सांसद बने। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा व हजकां का गठबंधन था। हिसार लोकसभा सीट पर भजपा-हजकां गठबंधन से कुलदीप बिश्नोई को उम्मीदवार बनाया गया। मोदी लहर के बावजूद दुष्यंत चौटाला करीब 30 हजार वोटों से वियजी हुए। वहीं अकेले उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र में सांसद दुष्यंत चौटाला को करीब 50 हजार वोटों की लीड मिली थी। ऐसे में यह सीट इस बार भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। फिलहाल उचाना कलां विधानसभा सीट से भाजपा की प्रेमलता विधायक हैं और लोकसभा चुनाव में भी भाजपा हिसार की सीट को महत्वपूर्ण मान रही है। राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो हिसार को फतेह करने के लिए भाजपा एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। मुख्यमंत्री ने अपनी चार जनसभा उचाना क्षेत्र में रही रखी हैं। इसका चुनाव पर क्या असर पड़ेगा यह समय ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें