फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मखंड गांव में रोका गया गंदे पानी का नाला प्रशासन ने खुलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उचाना। मखंड गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले पर लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को शनिवार शाम को प्रशासन ने हटवाया। इस दौरान बीडीपीओ पूनम चंदा मौजूद रहीं।
गौरतलब है कि अमर उजाला ने सांसद आदर्श ग्राम की हकीकत की रिपोर्ट शुक्रवार के अंक में प्रकाशित की थी। इसमें पाया कि गांव में नाला बना होने के बावजूद पानी की निकासी नहीं हो रही है। इस पर प्रशासन ने शनिवार को नाला खुलवा दिया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूनम चंदा ने बताया एसडीएम डॉ. शिल्पी पातड़ के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अमर उजाला टीम को दिया श्रेय
ग्रामीणों ने कहा की समस्या को लेकर पिछले एक वर्ष से ज्यादा समय बीत चुका था, अधिकारी के पास चक्कर काटकर कर थक चुके थे। समस्या का कोई समाधान अधिकारियों ने नहीं निकाला समस्या। समस्या को लेकर सांसद दुष्यंत चौटाला को भी अवगत करा चुके थे, लेकिन वहां से भी उनको निराशा ही मिली। अमर उजाला टीम द्वारा समस्या को प्रमुखता से उठाया और आज उनकी समस्या का समाधान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें