फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दनौदा गांव में कार्यकर्ताओं से मिले पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना।
इनेलो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा ने हमेशा धर्म, जाति और सांप्रदायिकता की राजनीति की है और अपने हितों के लिए देश को जातीय दंगों में धकेला। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा का असली चेहरा जनता समझ चुकी है। इसी का परिणाम है कि आज देशभर में उपचुनावों के नतीजों ने भाजपा को असली आइना दिखा दिया। चौटाला वीरवार को बिनैन खाप के चबूतरे पर कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे। उन्होंने कहा कि इन नतीजों से जहां भाजपा व नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ गिरा है, वहीं जनता ने तीसरे मोर्चा में अपनी आस्था व्यक्त की है। इससे स्पष्ट है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में दलित की बेटी मायावती देश की प्रधानमंत्री बनेंगी और हरियाणा में इनेलो-बसपा गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ओम प्रकाश चौटाला 14 दिन की पेरोल मिलने के बाद दनौदा गांव में कार्यकताओं के बीच पहुंचे थे। चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार 1977 आपातकाल के दौरान कांग्रेस का सफाया देश की जनता ने किया था, उसी प्रकार भाजपा का सफाया देश से होगा। उन्होंने 12 जून के जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर विधायक पिरथी सिंह नंबरदार, हलका प्रधान सुदेश चोपड़ा, शहरी प्रधान देशराज माटा, एससी सैल के जिलाध्यक्ष राममेहर दनौदा, बलदेव वाल्मीकि, रघुबीर नैन, बलवान नैन सहित बीएसपी व इनैलो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें