अमर उजाला ब्यूरो
जींद। स्थानीय नव दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं कक्षा में हरियाणा के टॉपर रहे कार्तिक को अनिल कुमार नांदल और तारीफ सिंह बोहर ने 50 हजार रुपए देकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अनिल कुमार नांदल ने कहा कि पढ़ाई में अव्वल गरीब बच्चों का मान सम्मान करने से खुशी मिलती है। ऐसे बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। हम सभी को मिलकर ऐसे बच्चों को आगे बढ़ाना चाहिए। नव दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के उप प्रधानाचार्य मदन मोहन कौशिक ने अनिल कुमार नांदल का धन्यवाद किया।