फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथकड़ी दिखाने से पहले ही डर गए हुड्डा : रामबिलास शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीदों।
प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि हथकड़ी दिखाने से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा डर गए। शिक्षामंत्री ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा से तो ओमप्रकाश चोटाला ही सही हैं, वे अपनी पार्टी के लिए जेल तो गए हैं।
मुआना गांव में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा को पार्टी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेता बनाने में पत्रकारों का अहम योगदान है। गौरतलब है कि यह स्कूल भाजपा के जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा का है। वे भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने स्कूल में शिक्षा, खेल तथा अन्य विभागों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पहले समाचार पत्रों में भाजपा की पत्रकार केवल चार ही लाइने लिखते थे, लेकिन कुछ वर्षों पहले पत्रकारों ने इन लाइनों को बढ़ाकर 16 लाइनें कर दिया। अब तो वे मेहरबान ही हो गए हैं। यह पत्रकारों की लेखनी का ही परिणाम है कि नरेंद्र मोदी को देश का नेता बना दिया और वे देश के प्रधानमंत्री बने है। इस मौके पर उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भी यह पद यूं ही नहीं मिला है। उन्होंने कई जगह लाठियां खाई है और जनता के हितों के लिए जेल भी गए हैं। हुड्डा से तो ओमप्रकाश चौटाला ही सही हैं। कम से कम वह पार्टी के लिए जेल में तो हैं। उन्होंने कहा कि किसी मनुष्य को यदि अपनी अलग पहचान बनानी है तो शिक्षा पद्धति में शिक्षक का स्थान सबसे महत्तवपूर्ण होता है। परंतु वर्तमान परिपेक्ष में शिक्षक के आचरण में भी कमी आई है। इस अवसर एसडीएम विरेंद्र सांगवान, डीएसपी सुनील, सीताराम बागड़ी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओपी पहल, जितेंद्र रोहढ़, बीडीपीओ नरेश, बीईओ रामप्रकाश, बलवंत पांचाल, ब्लाक समिति चेयरमैन राकेश शर्मा,नपा प्रधान सेवाराम, प्राइवेट स्कूल संघ के जिलाध्यक्ष नरेश बराड़, स्कूल संचालक अरूणक खर्बर्, रोहताश चहल, जयदेश रेढू, विनोद कंसल, अजय राणा, सुरेंद्र जैन, श्रवण गर्ग, प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, डॉ. नरेश वर्मा, सरपंच सुनील बहादुरगढ़ मौजूद रहे।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष के स्कूल को 11 लाख रुपये
इस मौके पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने स्कूल को 11 लाख रुपये अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा भी की। उन्होंने इस मौके पर मदन मोहन गोशाला के लिए भी 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। ग्रामवासियों की मांग पर उन्होंने गांव की कन्या पाठशाला को नए सत्र से 12वीं तक करने के लिए हामी भरी।
विज्ञापन


नहीं रहेगी शिक्षकों की कमी
पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिक्षामंत्री ने कहा कि आगामी कुछ समय में न तो छात्रों को शिक्षकों की कमी रहेगी और न ही शिक्षकों के लिए स्कूलों की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य पात्रता परीक्षा के लिए परीक्ष्ंार्थियों कि सुविधा के लिए नजदीक के शहरों में केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में भाजपा सरकार ने विद्यार्थियों के भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए 20 हजार शिक्षकों की रिकार्ड भर्ती की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें