फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पांडू-पिंडारा स्टेशन तक ट्रेन में सफर करेंगे 200 स्कूली बच्चे

Sun, 12 Jul 2026 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 11जेएनडी 22-हाइड्रोजन ट्रेन, जिसको 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे
विज्ञापन
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 17 जुलाई को जिले के 200 स्कूली विद्यार्थी हाइड्रोजन ट्रेन की पहली यात्रा का साक्षी बनेंगे। इसके लिए पांच स्कूलों के 200 बच्चों का चयन किया गया है। छात्र जींद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होकर पांडू-पिंडारा रेलवे स्टेशन तक यात्रा करेंगे। सुरक्षा कारणों से उन्हें वहां उतारकर सड़क मार्ग से जींद स्टेशन पर लाया जाएगा। अभी यह तय नहीं है कि प्रधानमंत्री बच्चों के साथ यात्रा करेंगे या स्टेशन पर ही उनसे रूबरू होंगे।
विज्ञापन

रेलवे और शिक्षा विभाग ने इस विशेष कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तरी रेलवे के दिल्ली मंडल स्थित मंडलीय रेल प्रबंधक कार्यालय ने खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से समारोह से बच्चों को भी जोड़ा है। रेलवे ने पांच चयनित विद्यालयों के कक्षा सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों के बीच ड्राइंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई है। प्रतियोगिता का विषय ''''मेरा शहर विकसित भारत में कैसा होगा'''' और ''''विकसित भारत के निर्माण में मेरी भूमिका'''' रखा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन भी समारोह के लिए किया गया है।

विजेता विद्यार्थी होंगे सम्मानित
रेलवे की योजना के अनुसार विजेता विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे। कक्षा छठी से नौवीं तक के कुल 200 विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल तैयार किया गया है। उनके साथ आवश्यक संख्या में शिक्षक भी रहेंगे। सभी छात्र जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की उद्घाटन यात्रा का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें