फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: थुआ के 20 खिलाड़ियों ने राज्यस्तर प्रतियोगिता का टिकट कटाया

विज्ञापन
10जेएनडी21: ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए जिला खेल अ​धिकारी रामपाल हुड्डा। स्रोत: अध्यापक
विज्ञापन
जींद। थुआ के 20 खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

योगासन कोच अभिमन्यु ने बताया कि अंडर-14 वर्ग में शगुन ने 600 और 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि यशिका ने 400 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में भतेरी ने क्रॉस कंट्री में तीसरा और कोमल ने 3000 मीटर वॉक में दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में काजल ने 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं माफी ने दूसरा और राखी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर शहीद जयलाल राजकीय उच्च विद्यालय थुआ की योगासन खेल नर्सरी और ग्राम पंचायत थुआ की एथलेटिक्स खेल नर्सरी की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता योगासन कोच अभिमन्यु ने की। प्रोफेसर सुनील थुआ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो उन्हें सही प्रशिक्षण, संसाधन और प्रोत्साहन देने की। उन्होंने कहा कि उचित मार्गदर्शन मिलने पर ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर मास्टर बलवंत, सरपंच प्रतिनिधि राजेश, जाट स्कूल कैथल के प्राचार्य नरेश राणा, सुरेश, बंसीलाल, डीपीई करण, कोच बलराम और कोच पिंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें