फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 20 छात्राओं का नौकरी के लिए चयन किया

Sun, 15 Feb 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी06: लि​खित परीक्षा में चयनित छात्राएं प्रमाण पत्र दिखाती हुई। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय के कॅरिअर काउंसिलिंग और प्लेसमेंट सेल की तरफ से एडब्ल्यूएल मेटावर्स और नवचेतना फार्मास्युटिकल्स का प्रशिक्षण का समापन हुुआ। जॉब फेयर में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर 20 छात्राओं का नौकरी के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य छात्राओं को केवल डिग्री दिलाना नहीं बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सुषमा गर्ग और सह-संयोजिका डॉ. नीलम रानी के निर्देशन में छात्राओं को बायोडाटा निर्माण, समूह चर्चा और व्यावसायिक आचार-व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. सुषमा ने कहा कि कौशल विकास और सकारात्मक दृष्टिकोण ही सफलता की असली कुंजी है। इस अवसर कंपनी निदेशक राकेश, अजय, डॉ. रचना दलाल, वंशिका, कीर्ति, ज्योति और रजनी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें