फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवाओं की मौत, दो अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रात को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 युवाओं की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिये।
विज्ञापन

धर्मगढ़ बोहली रोड से बाइक पर सवार होकर गांव रत्ताखेड़ा निवासी 25 वर्षीय अमित व 24 वर्षीय राजेश अपने गांव वापस जा रहे थे। यहां किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमित और राजेश को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। अमित की रास्ते में ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राजेश का इलाज चल रहा है। दूसरे हादसे में गांव खेड़ाखेमावती निवासी 19 वर्षीय पवन और 20 वर्षीय आकाश किसी काम के लिए गांव हाट से अपने गांव लौट रहे थे। हाट रोड पर स्थित एक निजी स्कूल के समीप इनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पवन की मौत हो गई और उसके साथी आकाश को गंभीर चोटें आई। इन दोनों अलग-अलग सड़क हादसों में अपनी जान गंवाने वाले रत्ताखेड़ा गांव के अमित व खेड़ाखेमावती गांव के पवन के शवों का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों ही हादसों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें