फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंडियों में 1.95 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक और सरकारी खरीद लगातार जारी है। अब तक जिले में कुल 1 लाख 95 हजार 786 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। खरीद के मामले में नरवाना अनाज मंडी सबसे आगे है, जहां अब तक 80,642 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।
वहीं, मंडियों में खरीदे गए धान का उठान तेज करवाने के लिए डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने संबंधित अधिकारियों और खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए हैं।
डीसी ने कहा कि मंडियों में धान का उठान समय पर होना जरूरी है ताकि फसल रखने के लिए पर्याप्त जगह बनी रहे और किसानों को अपनी उपज मंडियों में उतारने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

जिले की सभी मंडियों में खरीद प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें और खरीद प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न होने दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
खरीद आंकड़ों के अनुसार नरवाना में 80,642 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इसके अलावा ओल्ड ग्रेन मार्केट उचाना में 30,710, सफीदों में 17,461, धमतान में 16,902, पिल्लूखेड़ा में 12,231 और अलेवा में 10,679 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
इसी प्रकार गढ़ी में 9,348, जींद में 4,482, खरल में 4,410, मंगलपुर में 3,911, काबरछा में 2,332, नगूरा में 1,783 और उचाना अनाज मंडी में 290 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने खरीदा सबसे अधिक धान : खरीद एजेंसियों की बात करें तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अब तक 1,35,906 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। हैफेड ने 20,526 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन ने 39,354 मीट्रिक टन धान खरीदा है।
विज्ञापन

डीसी ने सभी एजेंसियों को खरीद के साथ-साथ उठान प्रक्रिया भी नियमित रूप से जारी रखने और मंडियों में व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें