फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के विजेता खिलाडिय़ों को मिली डेढ़ साल बाद ईनाम की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती खेल महाकुंभ के विजेता खिलाड़ियों को डेढ़ साल बाद मिली इनाम की राशि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सितंबर 2017 में हुए स्वर्ण जयंती खेल महाकुंभ के विजेता खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। इस महाकुंभ में भाग लेकर विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को अब डेढ़ वर्ष बाद इनाम की नकद राशि मिली है। इस महाकुंभ में लगभग दो हजार खिलाड़ियों को 3781500 रुपये की राशि मिलनी थी। खेल विभाग द्वारा बुधवार को यह राशि जारी की गई। जिला खेल विभाग ने वीरवार से यह राशि बांटनी शुरू कर दी।
बताते चलें कि सितंबर 2017 में जिले में स्वर्ण जयंती खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न प्रकार के 20 खेल हुए थे। इन 20 प्रकार के खेलों में लगभग चार हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। एथलेटिक्स व टीम के रुप में हुए खेलों में लगभग दो हजार खिलाड़ी विजेता हुए थे। इन खिलाड़ियों को इनाम के रुप में नकद राशि दी जानी थी। इसके बाद विजेता खिलाड़ियों के बैंक खाते लेकर खेल विभाग ने ऑनलाइन खिलाड़ियों के खातों में सीधे पैसे आने की बात कही थी। इसके बाद खिलाड़ी बार-बार जिला खेल अधिकारी के चक्कर काटने पर मजबूर थे। खेल विभाग की तरफ से इस राशि को जारी करने के लिए बजट ही नहीं था। इसके बाद अब खेल विभाग ने यह राशि नकद जारी की है। वीरवार से जिला खेल अधिकारी कार्यालय में इन खिलाड़ियों को नकद राशि मिलनी शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 80 प्रतिशत खिलाड़ियों को बंटी राशि
जिला खेल अधिकारी विनोद बाला ने कहा कि विभाग द्वारा अब खिलाड़ियों के इनाम की 3781500 रुपये की राशि जारी की गई है। यह राशि खिलाड़ियों को नकद दी जा रही है। वीरवार को 80 प्रतिशत खिलाड़ियों को यह राशि जारी की गई है। शुक्रवार व शनिवार को बचे हुए खिलाड़ियों को भी यह राशि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें