फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्वकर्मचारी संघ ने सिविल सर्जन कार्यालय पर धरना देकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ ने सिविल सर्जन कार्यालय पर दिया धरना, फूंका पुतला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर सर्वकर्मचारी संघ की जिला कमेटी ने धरना दिया और सिविल सर्जन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारी नागरिक अस्पताल से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय के बाहर गोहाना रोड पर पहुंचे। जहां उन्होंने सिविल सर्जन का पुतला फूंका। कर्मचारी नेताओं ने सिविल सर्जन पर तानाशाही रवैया अपनाते हुए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन नियमों को ठेंगा दिखाकर आम जनता को परेशान कर रहे हैं। कर्मचारी नेताओं ने फैसला लिया कि सिविल सर्जन की कार्यप्रणाली के विरोध में 20 दिसंबर को वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के नारनौंद स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद उनको ज्ञापन सौंपा जाएगा।
सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर फौगाट और ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश राठी ने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर कर्मचारी सिविल सर्जन की कार्यशैली के विरोध में पिछले 52 दिन से धरना दे रहे हैं। दोनों कर्मचारी नेताओं ने कहा कि दो बार वे सिविल सर्जन की कार्यप्रणाली के विरोध में डीसी को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन अपने चहेते डॉक्टरों को मरीज देखने के बजाय अपने कार्यालय में लाभकारी सीटों पर बैठाए हुए हैं। जन्म-मृत्यु पंजीकरण शाखा में खूब धांधली की जा रही है। आउटसोर्स भर्ती में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने के लिए युवाओं के 70 किलोमीटर दूर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अब 20 दिसंबर को नारनौंद में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के कार्यालय पर प्रदर्शन कर उनको ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि इसके बाद भी सिविल सर्जन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रधान रामफल दलाल, जिला सचिव राजेंद्र सैनी, सतीश पटवारी, राजबीर बेरवाल, धर्मवीर शर्मा, धर्मवीर भंभेवा, कामरेड रमेश कपूर, मास्टर बलबीर सिंह, साधुराम, विक्रम, सोमपाल, सतबीर नारा, जगदीश, इंद्र श्योकंद, वेद ढिल्लों, आजाद पांचाल, राजकुमार श्योकंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें