फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक बदइंतजामी की भेंट चढ़ा राहगिरी कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे लोग, छात्रों को बुलाकर की खानापूर्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एकलव्य स्टेडियम में मंगलवार को राहगीरी और खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में भीड़ जुटाने के लिए जिला प्रशासन ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को कई किलोमीटर तक पैदल चलाया। कार्यक्रम में बुलाकर वापस उन्हें स्कूल में छोड़ने के लिए प्रशासन द्वारा कोई साधन उपलब्ध नहीं करवाया गया। इस कारण बच्चे रोडवेज बसों, ट्रैक्टर व लोडिंग वाहनों पर लटक कर गए। कॉलेज की छात्राओं को भी सबसे आखिर में साधन नहीं मिलने के कारण पुलिस की गाड़ी में कॉलेज तक पहुंचाया गया, जबकि कई छात्राएं कार्यक्रम खत्म होने के बाद खुद किराया भरकर आटो के जरिए कॉलेज तक पहुंची। इससे पूरे आयोजन पर सवालिया निशान लग गया है। जिला प्रशासन द्वारा सुबह आठ से दस बजे तक राहगीरी कार्यक्रम एकलव्य स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसके लिए बाकायदा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बच्चों की भीड़ एकत्रित करने के निर्देश दिए थे। कार्यक्रम सुबह आठ बजे शुरू हुआ। एसडीएम वीरेंद्र सहरावत, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी विनोद बाला सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए, लेकिन सांस्कृतिक टीमों के अलावा अन्य बच्चे या कोई भी दर्शक नहीं पहुंचा। दस बजे तक अधिकारी दर्शकों का इंतजार करते दिखे, लेकिन राहगीरी देखने के लिए कोई नहीं आया। उसके बाद अधिकारियों ने मंच पर लगा राहगीरी का होर्डिंग हटाकर सम्मान समारोह का होर्डिंग लगवा दिया। इसके बाद अधिकारियों ने फोन के माध्यम से स्कूलों से बच्चों को बुलवाया।
20 से बच्चों की परीक्षा, कैसे होगी तैयारी
20 सितंबर से सरकारी स्कूल में परीक्षाएं शुरू हो रही है। इस समय बच्चों की तैयारी का समय है, लेकिन कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए बच्चों की परीक्षाओं को भी नहीं देखा गया। जब बच्चों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता यहां क्यों बुलाया गया है। केवल इतना कहा गया कि यहां कार्यक्रम में आना है।
विज्ञापन

मेडिकल टीम करती रही चेकअप करवाने वालों का इंतजार
राहगीरी कार्यक्रम में लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए नागरिक अस्पताल की टीम को भी बुलाया गया था, लेकिन राहगीरी में दर्शकों के नहीं पहुंचने के कारण टीम को सम्मान समारोह के अंत तक बैठाए रखा गया। इस दौरान मात्र 20 लोगों ने अपनी शुगर जांच करवाई। मौके पर मौजूद डॉक्टर ने बताया कि उन्हें राहगीरी के बुलाया गया था, लेकिन यहां कोई नहीं आया। पहले राहगीरी मुख्य मार्ग पर होती थी तो लोग चेकअप करवाने आते थे, लेकिन यहां लोग नहीं आए, बच्चों का चेकअप तो नहीं कर सकते।
बाइक चोरी का प्रयास करते युवक धरे
पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते आयोजन स्थल के बाहर पार्किंग से बाइक चोरी का प्रयास करते तीन युवक पुलिस ने धर दबोचे। यह लोग एक
बाइक पर बैठकर उसका लॉक तोड़ने में लगे हुए थे, लेकिन उन पर पुलिस की नजर पड़ गई और मौके पर ही पुलिस ने उनकी धुनाई भी कर डाली। उसके बाद तीनों को पुलिस अपने साथ ले गई।
सम्मान के लिए बुलाए खिलाड़ियों के परिजनों का अपमान, कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था नहीं होने से बाहर खड़े रहे अभिभावक
जिला प्रशासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए जहां सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इनके सम्मान समारोह में भीड़ जुटाने के लिए स्कूल और कॉलेजों से बच्चों को अध्यापकों की सिफारिश पर बुलाया गया। सभी स्कूलों और कालेजों से बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण स्टेडियम में बैठने की व्यवस्था कम पड़ गई। व्यवस्था नहीं होने के कारण इन खिलाड़ियों के साथ आए ज्यादातर अभिभावक कार्यक्रम स्थल से दूर ही खड़े नजर आए।
विज्ञापन

जेएसडब्ल्यू करेगी जींद में खेल नर्सरी स्थापित : बीरेंद्र सिंह
केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि रेलवे मंत्रालय ने जेएसडब्लयूए एक बड़ी कंपनी है। इस मंत्रालय की इस कंपनी द्वारा जींद में एक खेल नर्सरी व एक खेल अकादमी स्थापित करवाई जाएगी। मंत्रालय द्वारा एक खेल बॉडीज बनाई गई है। इस अकाडमी द्वारा खेल नर्सरी भी स्थापित की जाएगी। अगले छह महीने में यह अकादमी स्थापित हो जाएगी। यह बात एकलव्य स्टेडियम में जींद जिला 58 खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें