फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रशासन ने तैयार किया खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक गांवों में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा, ताकि पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके। इतना ही नहीं पौधरोपण अभियान के दौरान प्रशासन द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी उसी गांव के लोगों को सौंपी जाएगी। इसके लिए चयनित किए गए गांवों में कमेटियों का गठन भी किया जा चुका है।
पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला पंचायत एवं विकास विभाग द्वारा 100 के बजाए 120 गांवों का चयन किया गया है। सरकार द्वारा केवल 100 गांवों का लक्ष्य ही निर्धारित किया गया था। चयनित किए गए प्रत्येक गांव में वन विभाग द्वारा 100 पौधे लगाए जाएंगे। जिला पंचायत व वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह अभियान चलाया जाएगा। अभियान के भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आएं इसके लिए पौधे की देखभाल पर भी विशेष फोकस किया गया है। पौधरोपण के बाद उसकी देखभाल अच्छे से हो सके, इसके लिए पंचायत विभाग द्वारा गांव में एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। गांव में लगाए गए पौधों की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी इस कमेटी की होगी।
विज्ञापन

सरकारी लक्ष्य से बढ़कर लिया लक्ष्य
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से प्रत्येक जिले में पौधरोपण के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जींद में सरकार की तरफ से 100 गांवों में पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया था लेकिन जिला पंचायत एवं विकास विभाग द्वारा सरकारी लक्ष्य से आगे बढ़ते हुए 100 के बजाए 120 गांवों का चयन पौधरोपण अभियान के लिए किया गया है।
विज्ञापन

पंचायत विभाग का लक्ष्य केवल पौधरोपण तक ही सीमित नहीं है। पौधरोपण के बाद उसका 100 प्रतिशत परिणाम लेना भी हमारी जिम्मेदारी है, ताकि सरकार द्वारा इस अभियान पर खर्च की गई राशि व्यर्थ नहीं जाए और आने वाली पीढ़ियों को अच्छा पर्यावरण मुहैया करवाया जा सके। पौधरोपण के बाद उसकी देखभाल अच्छे से हो, इसके लिए गांव में कमेटी तो गठित की गई है साथ-साथ पंचायत विभाग के अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र में समय-समय पर निरीक्षण करते रहेंगे।
-राजेश कोथ, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी, जींद।
ब्लॉक का नाम चयनित गांवों की संख्या
जींद 27
नरवाना 26
जुलाना 14
सफीदों 13
अलेवा 12
पिल्लूखेड़ा 10
उचाना 18
कुल 120
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें