फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स का नरवाना में किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना। निर्विरोध चुने राज्यसभा सदस्य जनरल डीपी वत्स शुक्रवार शाम चंडीगढ़ से अग्रोहा जाते हुए नरवाना में रुके। जहां उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाकर सेना के जवानों को बसाना पड़ेगा, तब पाकिस्तान के इरादों का कड़ा जबाव दिया जा सकता है। जिस प्रकार पाकिस्तानी आंतकी उनके देश मे घुसते हैं, उसी तरह उन्हें भी उनके यहां जाकर मुंहतोड़ जवाब देना पड़ेगा। राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स शुक्रवार को रियल रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। नरवाना पहुंचने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश में भाईचारा जिंदा है। लेकिन कुछ विदेशी ताकतें देश में जाति, धर्म, क्षेत्र के नाम पर हिंसा फैलाकर कमजोर करने के प्रयास में है। इसका मुकाबला करने की आवश्यकता है। देश को संभालने के लिए स्थिर सरकार व मजबूत व्यक्ति की जरूरत होती है। यह काम पीएम नरेंद्र मोदी बखूबी कर रहे हैं।
विज्ञापन

छोटी बहन ने उतारी आरती
डीपी वत्स खुली जीप में बैठकर अपनी छोटी बहन कमलेश के घर पहुंचे, जहां उनका आरती उतारी गई। उन्होंने अपनी बहन के घर परिवारजनों के साथ जलपान ग्रहण किया और पसंद का खाना खाया। इस अवसर पर प्रेम शर्मा, सीताराम बागड़ी, ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व चेयरमैन भारत भूषण गर्ग, भाजपा नेता रामफल लोट, हंसराज समैण, निगरानी कमेटी चैयरमैन रिछपाल शर्मा, रामफूल शर्मा, सुदेश शर्मा, सुरेंद्र नैन, जयभगवान शर्मा, राजकुमार शर्मा सुरजाखेड़ा, बीरबल शर्मा, संजीव ढाकल, बाल किश्न शास्त्री, एडवोकेट सुशील कौशिक, मेेहर चंद पुजारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें