फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरकरामजी गांव में होली के मेले में दो युवकों को निशाना बनाकर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
खरकरामजी गांव में वीरवार दोपहर को होली के मेले में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दी। दो युवकों को निशाना बनाकर चार फायर किए गए। इसमें एक गोली खरकरामजी गांव निवासी अजय सिंह को लगी तो दूसरी गोली अजय के भाई मजे सिंह की ओर चलाई गई। गनीमत रही कि गोली मजे सिंह के बाएं कान के पास निकल गई। इसमें मजे सिंह के गर्दन के आसपास का हिस्सा झुलस गया। घायलों ने कहा कि उनके परिवार पर पहले भी हमले हो चुके हैं और पुलिस जानबूझकर उनको हथियार को लाइसेंस नहीं दे रही है। वहीं नागरिक अस्पताल में घायल अजय सिंह ने डीएसपी कप्तान सिंह को कहा कि जेल में मोबाइल चल रहे हैं। वहीं से अपराध चलता है।
पुलिस के अनुसार खरकराजी गांव निवासी अजय सिंह व मजे सिंह का गांव के ही संदीप के साथ शराब ठेकों को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। इस विवाद के चलते पहले भी दोनों एक दूसरे के खिलाफ शिकायत देते रहे हैं। वहीं अजय सिंह पर पिछले साल 28 अप्रैल को भी गांव में ही हमला हुआ था। अजय सिंह ने गांव के ही संदीप पर गोली मारने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी संदीप को पिछले साल काबू किया था। 25 सितंबर को अदालत ने संदीप को जेल भेज दिया था। संदीप एक सप्ताह पहले ही जेल से जमानत पर आया था और वीरवार को फिर से यह घटना हो गई। घायल मजे सिंह ने बताया कि गांव में भरने वाले होली के मेले में वे लोग पूजा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गांव के संदीप, राजकुमार, बिंद्र, अजय व तीन चार अन्य लोगों ने हमला कर दिया। मजे सिंह के अनुसार इस दौरान कम से कम चार राउंड फायर किए गए। वहीं घायल अजय सिंह ने डीएसपी कप्तान सिंह को कहा कि जेल में मोबाइल फोन चलते हैं। इसके चलते ही अपराध फैल रहा है। हालांकि इस पर डीएसपी कप्तान सिंह ने कहा कि जेल में किसी भी अपराधी के पास मोबाइल फोन नहीं है।
विज्ञापन


एंबुलेंस के लिए एक घंटे तक इंतजार
खरकराजी गांव में दोपहर करीब 12 बजे गोली चलने की घटना हुई। हालांकि दोनों घायलों की हालत सामान्य थी, लेकिन घायलों के परिजन अजय सिंह को रेफर करवाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान अजय को उपचार देकर एक्सरे करवा गया। काफी देर तक भी जब उन्हें रेफर के कागज नहीं मिले तो मजे सिंह और उसके साथ खुद ही अजय सिंह को बाहर ले गाए। यहां काफी देर तक घायलों को एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा।

मेले में बची अफरा-तफरी
होली के मौके पर खरकरामजी स्थित निराकार मंदिर में में भारी मेल भरता है। इस दौरान प्रदेश के अलवा दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। गोली चलने से मेले में अफरा-तफरी मच गई। काफी देर के बाद यहां माहौल सामान्य हुआ।

घायल के खिलाफ भी हैं केस दर्ज
घायल हुए अजय सिंह के खिलाफ भी मारपीट सहित कई केस दर्ज हैं। ऐसे में उसको हथियार का लाइसेंस नहीं दिया जा सकता। दोनों पक्षों के बीच लगातार विवाद चलता है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
डॉ. अरुण सिंह, एसएसपी।


उचाना में आपसी कहासुनी के चलते तेजधार हथियार से पति ने की पत्नी की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना।
रेलवे रोड पर स्टील ग्रिल का काम करने वाले बलवान ने आपसी कहासुनी के चलते अपनी पत्नी 48 वर्षीय संतरा उर्फ गुड्डी का का गला रेत कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बड़ौदा गांव निवासी बलवान ने रेलवे रोड पर स्टील ग्रिल की दुकान की गई है। दुकान के ऊपर मकान भी बनाया हुआ है। बलवान व उसकी पत्नी दुकान के पीछे रहते हैं। वहीं परिवार के दूसरे सदस्य दुकान के ऊपर बने कमरों में रहते हैं। वीरवार सुबह जब परिवार के दूसरे लोग नीचे आए तो सीढ़ियों का दरवाजा बंद था। पड़ोस में आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलने के बाद हत्या का पता चला। बलवान के तीन बेटियां, एक बेटा हैं। दो बेटियों की कुछ दिन पहले शादी हुई थी। बेटा कानपुर आर्मी में आईईएस के पद पर कार्यरत है। बहनों की शादी में आने के बाद पांच दिन पहले ही बलवान का बेटा कानपुर गया है। जिन बेटियों की शादी हुई थी वो भी मायके आई हुई थीं। पुलिस के अनुसार बलवान का बातों पर पत्नी संतरा के साथ झगड़ा रहता था। आपस में पति, पत्नी के बीच होने वाली कहासुनी ही मौत का कारण बन गई। बलवान ने तेज धार हथियार से संतरा की गर्दन, सिर पर वार किए हैं। दीवार के साथ-साथ जो दुकान का सामान रखा हुआ है पर भी खून के छींटे लगे हुए है। थाना प्रभारी मंदीप कुमार के अनुसार पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें