एनसीआर में क्रांति गैंग के हेड राजेश कंडेला का राइट हैंड माना जाने वाले रोहतक जिला के ईस्माइला गांव निवासी महेश को पुलिस ने नरवाना बस स्टेंड काबू किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल व चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस शुक्रवार आरोपी को नरवाना अदालत में पेश करके रिमांड पर लेगी ताकि अन्य वारदातों को भी खुलासा किया जा सके।
सीआईए नरवाना टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ रोहतक व झज्जर में हत्या, हत्या का प्रयास व फिरौती के लगभग छह मामले दर्ज हैं। आरोपी महेश एनसीआर में सक्रिय क्रांति गैंग के मुखिया राजेश कंडेला का दायां हाथ है। पिछले एक साल से कई वारदातों में पुलिस से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार महेश से पूछताछ के दौरान बताया कि उसके अन्य कुख्यात अपराधी राजेश उर्फ भारती गांव कंडेला निवासी, कौशल, उमेश गांव काकरौला निवासी, संजीव उर्फ विद्रोह गांव बहुअकबरपुर, देवेंद्र उर्फ सोनू यादव, जितेंद्र, भांजा उर्फ जितू, शेखर उर्फ माया, सोमबीर उर्फ छत्री, अमित डागर भी साथी हैं। इन सभी अपराधियों पर पुलिस ने ईनाम घोषित किया हुआ हैं। इतना ही नहीं संजीव उर्फ विद्रोह गांव बहुअकबरपुर निवासी बीते दिनों हिसार जुबेनाइल जेल से फरार हैं।