फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान की छत से 190 लीटर लाहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। सदर थाना पुलिस ने गांव सुदकैन खुर्द में स्थित एक मकान की छत से रेड कर 190 लीटर लाहन बरामद कर सुदकैन खुर्द निवासी हैप्पी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस की एक टीम अपराध रोकथाम के लिए गांव सुदकैन खुर्द के बस स्टैंड के पास मौजूद थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि सुदकैन खुर्द निवासी हैप्पी ने अपने घर में छत के ऊपर काफी मात्रा में लाहन डाल रखा है। अगर छापेमारी की जाए तो काफी मात्रा में लाहन मिल सकता है। इसके बाद पुलिस जांच के लिए हैप्पी के मकान की छत पर पहुंची। इस दौरान छत पर बने बाथरूम में तीन ड्रम दिखाई दिए। एक ड्रम खाली था और दो में लाहन थी। दोनों ड्रम में 190 लीटर लाहन बरामद हुआ। सदर थाना पुलिस ने हैप्पी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें