फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेटी के जन्म पर कुआं पूजन की रस्म निभाई

विज्ञापन
29जेएनडी27-उचाना कलां में बेटी के जन्म पर कुआं पूजन की रस्म निभाते हुए परिजन। संवाद
विज्ञापन
उचाना। समय के साथ लोगों की सोच बदल रही है। अब बेटी के जन्म में बेटे के जन्म की तरह कुआं पूजन की रस्म अदा अभिभावक करने लगे है। उचाना कलां में चंद्रपाल शर्मा के यहां हुई पोती के जन्म पर कुआं पूजन की रस्म निभाई। चंद्रपाल शर्मा ने कहा कि बेटे के जन्म पर बेटी पक्ष से पुरानी परंपराओं के तहत पीलिया लेकर आया जाता था, लेकिन अब समय के साथ सोच बदल रही है। बेटी के जन्म पर भी अब पीलिया लाने सहित बेटे के जन्म पर जो कुआं पूजन की रस्म होती है वह भी अदा की जाने लगी है। बेटी के पिता दिनेश अत्री और रेखा अत्री ने कहा कि आज के समय में बेटी किसी मामले में बेटों से कम नहीं है। बेटी के जन्म पर कुआं पूजन सहित जो जो रस्म बेटे के जन्म पर होती है वह सभी रस्म अदा की गई। मंगल गीत गाकर बेटी के जन्म की खुशी मनाई गई। बेटियां आज बेटों से बढ़कर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें