फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कंप्रेशर फटने से 19 वर्षीय युवक की मौत

Thu, 10 Jul 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी22: विक्रम। फाइल फोटो
विज्ञापन
नरवाना। ढाकल रोड पर स्थित एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान में रखा एयर कंप्रेसर फट गया। इसके कारण ढाकल निवासी 19 वर्षीय अभिषेक की मौत हो गई। अभिषेक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का कार्य करते थे। घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन

आसपास के दुकानदारों ने बताया कि अभिषेक प्रतिदिन 10 बजे के करीब दुकान पर आता था लेकिन वीरवार को वह सुबह जल्दी ही दुकान पर आ गया। उन्होंने दुकान में साफ-सफाई करके दुकान में रखी एयर कंप्रेसर मशीन को चालू कर दिया ताकि मशीन में हवा भर जाए। घटना के दौरान वह बाहर सफाई करके अंदर दुकान में गए तो एयर कंप्रेशर की टंकी फट गई। इससे उनके शरीर और गर्दन में लोहे के टुकड़े घुस गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा धमाके में लोहे के टुकड़े दुकान की छत तक जा घुसे। इस दौरान आसपास के लोगों ने धमाके के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस अभिषेक को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा परिजनों को शव सौंप दिया।



एक साल से चला रहा था दुकान, पिता बीमार

मृतक के पिता विक्रम बताया कि अभिषेक पिछले एक साल से बाइक रिपेयरिंग की दुकान चला रहा था। वह अविवाहित था और घर का अकेला कमाने वाला था। पिता विक्रम खुद लंबे समय से बीमार हैं। बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

10जेएनडी22: विक्रम। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें