फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का पालन नहीं करने पर 19 दुकानदारों के काटे चालान

विज्ञापन
नियमों का पालन नहीं करने पर उचाना नगर पालिका की टीम एक दुकानदार का चालान काटती हुई। - फोटो : Jind
विज्ञापन
मास्क नहीं लगाने व दुकान में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने पर नगर पालिका ने सात और पुलिस ने 12 दुकानदारों के चालान किए। कोरोना वायरस के चलते सरकार द्वारा मास्क लगाने का कानून बनाया गया है.
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार खर्ब ने कहा कि बुधवार और वीरवार को 12 दुकानदारों के चालान काटे गए। हर रोज पुलिस टीम द्वारा बाजारों में गश्त की जाती है। जो भी दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करेगा व मास्क के बिना दुकान पर मिलेगा उसका चालान काटा जाएगा।
नगरपालिका टीम में शामिल जयपाल ने कहा कि गीता विद्या मंदिर स्कूल सहित आस-पास के बाजारों में नगर पालिका की टीम द्वारा सात दुकानदारों के चालान काटे गए। बार-बार दुकानदारों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने व मास्क लगाने को लेकर जागरूक कर चुके हैं, लेकिन बार-बार कहने के बाद भी दुकानदार नहीं मान रहे हैं। ऐसे में दुकानदारों के चालान किए जा रहे हैं जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना महामारी को रोकने के लिए हर किसी को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें