फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर रूक-रूक कर बारिश, ओलावृष्टि से गिरेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर रुक-रुक हुई बारिश और ओलावृष्टि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिलाभर में वीरवार सुबह से ही रुक-रुककर बारिश होती रही। बीच में दो-तीन बार हल्की ओलावृष्टि भी हुई। इससे तापमान भी गिरा है। राजस्व विभाग के अनुसार अभी तक हुई ओलावृष्टि से फसलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह बाद फिर से बारिश की संभावना है।
हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश की चेतावनी दी थी, लेकिन जींद में बुधवार को बारिश नहीं हुई। हालांकि शाम के समय मौसम में बदलवा जरूर देखा गया था। वीरवार सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो रुक-रुक कर दिनभर चलती रही। सुबह करीब सात बजे बूंदाबांदी शुरू हुई तो साढ़े 11 बजे अचानक तेज बारिश के साथ ओले भी पड़ने लगे। इस ओलावृष्टि से फसलों को अधिक नुकसान होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार फिलहाल गेहूं और सरसों की फसल उस स्थिति में नहीं हैं कि इन ओलों से नुकसान हो। जिले में करीब सवा दो लाख हेक्टेयर में गेहूं और पांच हजार हेक्टेयर में सरसों व इतने ही क्षेत्र में सब्जियों की बिजाई की गई है। वीरवार को हुई बारिश से फसलों को लाभ होगा।
कहां कितनी बारिश (शाम पांच बजे तक)
ब्लॉक बारिश (एमएम)
जींद 05
नरवाना 30
जुलाना 01
पिल्लूखेड़ा 01
सफीदों 01
नरवाना में बारिश से जलभराव, लोग परेशान
वीरवार सुबह से ही नरवाना क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। पूरे दिन चली तेज हवाओं व ओलावृष्टि ने दोबारा ठिठुरन बढ़ा दी। जिस कारण लोग घरों में ही कैद रहे। शहर की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों पर पानी जमा रहा। जिससे आम आदमी का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इधर विद्यार्थियों को घर पहुंचने में काफी दिक्कत आई। तेज बारिश से श्री विश्वकर्मा चौक, रेलवे रोड, कोर्ट रोड, सब्जी मंडी रोड, पुराना बस स्टैंड रोड पर गलियां पानी से लबालब भर गई। दिल्ली-पटियाला हाईवे का लेवल ऊंचा बनाने के कारण प्रेमनगर, रामनगर , सुभाष नगर सहित हाइवे पर मौजूद दुकानदारों को बारिश के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुकानों व घरों में पानी घुस रहा है।
विज्ञापन

अब बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम दस डिग्री रहा, लेकिन ओला गिरने से ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। इस पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अगले सप्ताह सोमवार या मंगलवार को फिर से बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें