फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडेला खाप के प्रधान टेकराम भाजपा में शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कंडेला खाप के प्रधान व खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला सोमवार को चंडीगढ़ में भाजपा में शामिल हो गए। कंडेला ने कहा कि भाजपा राज में जींद का सबसे अधिक विकास हुआ है और यहां मनोहर लाल जैसे शरीफ व बीरेंद्र सिंह जैसे मजबूत नेता हैं। जींद का विकास और अधिक तेजी से करवाने के लिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। टेकराम कंडेला ने सोमवार को चंडीगढ़ में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में अपनी आस्था पार्टी की नीतियों में व्यक्त की। इस दौरान भाजपा के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे।
टेकराम कंडेला ने बताया कि उन्होंने लंबे समय से प्रदेश की राजनीति को देखा है। अब तक किसी भी दल की सरकार ने जींद जिला व जींद विधानसभा क्षेत्र का इतना अधिक विकास नहीं करवाया है, जितना भाजपा सरकार के समय हुआ है। यही कारण है कि उन्होंने भाजपा में जाने का फैसला लिया। कंडेला ने कहा कि आने वाले समय में जींद के विकास को ओर अधिक तेजी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दो बार चुनाव लड़ चुके हैं टेकराम कंडेला
कंडेला खाप को जींद जिला की सबसे मजबूत खाप माना जाता है। कंडेला खाप में कुल 28 गांव आते हैं, लेकिन दो साल पहले इसमें 14 गांवों की अलग से माजरा खाप बन चुकी है। टेकराम कंडेला ने पहले 1991 में इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ा था। तब उनको 22 हजार मत मिले थे। इसके बाद उन्होंने 2014 में आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्हें 11 हजार 200 मत मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें