फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल्स टेनिस टूर्नामेंट में करण व सिद्धार्थ ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में भारत लॉन टेनिस एकेडमी में चल रहे नेशनल रैंकिंग के लॉन टेनिस टूर्नामेंट में उत्तरी भारत के लड़के व लड़कियों के बीच वीरवार को भी कई संघर्षपूर्ण व रोचक मुकाबले देखने को मिले। आज का दिन नरवाना के करण शांडिल्य व यमुनानगर के सिद्धार्थ बसेती के नाम रहा। अंडर-18 के डबल्स मुकाबले में करण शांडिल्य व सिद्धार्थ बसेती ने युवराज व सर्वजीत सैनी की टीम को हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया। अंडर-16 के फाइनल में करण शांडिल्य व सिद्धार्थ बसेती के बीच मुख्य मुकाबला होगा। अंडर-18 के फाइनल में युवराज व सर्वजीत सैनी के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। नरवाना के करण शांडिल्य के डबल्स फाइनल जीतने पर नरवाना में खुशी की लहर दौड गई है। करण राजकीय स्कूल नरवाना में 11वीं कक्षा में पढता है। भारत लॉन टेनिस एकेडमी नरवाना के मुख्य प्रशिक्षक कोच रामधन शर्मा ने बताया कि जैसे नरवाना के बच्चे हैंडबाल, हॉकी एवं अन्य खेलों में नरवाना का नाम देश व विदेश में रोशन कर रहे हैं ऐसे ही उनका प्रयास है कि नरवाना के खिलाड़ी टेनिस खेल में देश व विदेश में नरवाना का नाम रोशन करें।
लडकों के वर्ग
अंडर-16: पहले सेमिफाइनल में नरवाना के करण शांडिल्य ने संजीव राठी को 6-4 व 6-2 से व दूसरे सेमिफाइनल में सिद्धार्थ बसेती ने नव्य वर्मा को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। फाइनल में करण शांडिल्य व सिद्धार्थ बसेती के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-18: दोनों सेमिफाइनल में खिलाड़ियों को जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पडा और आखिरकार मैच का फैसला टाई ब्रेक से करना पड़ा। पहले सेमिफाइनल में युवराज ने सिद्धार्थ को 7-5, 5-7 व 7-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमिफाइनल में हरियाणा के सर्वजीत सैनी ने पंजाब के हरमनजोत मिन्हास को 7-5, 3-6 व 7-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में युवराज व सर्वजीत सैनी के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें