फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता तय होने के बाद सड़क दुर्घटना में टूटी युवक की टांग,

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। रिश्ता टूटने से आहत रधाना गांव निवासी 25 वर्षीय युवक विरेंद्र ने वीरवार सुबह फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विरेंद्र की रिश्ता करीब छह-सात महीने पहले जींद की एक युवती से तय हुआ था, लेकिन करीब तीन महीने पहले सड़क दुर्घटना में विरेंद्र की टांग टूट गई। इससे लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। परिजनों के अनुसार विरेंद्र इससे आहत था। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विरेंद्र के भाई नरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विरेंद्र लोहे के गेट लगाने का काम करता था। करीब छह-सात महीने पहले उसका रिश्ता जींद निवासी एक युवती के साथ तय हुआ था। इसी दौरान करीब तीन महीने पहले जब विरेंद्र पडाना गांव में लोहे का गेट लगाने के लिए ऑटो में जा रहा था, तो ऑटो पलट गया और इसमें विरेंद्र की टांग टूट गई। इस पर युवती के परिजनों ने रिश्ता तोड़ने की बात कही। इसको लेकर बुधवार को विरेंद्र व उसके परिजन युवती के घर भी गए थे, लेकिन यहां परिजनों ने कहा कि लड़की शादी के लिए मना कर रही है। विरेंद्र इससे काफी आहत था। इसके चलते ही विरेंद्र ने वीरवार को घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें किसी पर आरोप नहीं लगाए गए हैं। हां यह कहा है कि जिस लड़की से उसके भाई का रिश्ता तय हुआ था, उसने शादी से मना कर दिया। विरेंद्र इससे आहत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें