फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में चिकित्सकों की कमी पूरी करने के लिए बनाई जाएगी विशेष योजना : मनोहरलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों की कमी पूरी करने के लिए एक विशेष योजना बनाई जाएगी। इस समय प्रदेश में 27 हजार चिकित्सकों की जरूरत है लेकिन केवल सात हजार चिकित्सकों से काम चलाना पड़ रहा है। चिकित्सकों की कमी के बावजूद प्रदेश में बेहतर चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं। चिकित्सकों की कमी दूर होने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। यह बात सीएम ने यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
सीएम ने कहा कि विशेष योजना के तहत चिकित्सकों से बांड साइन करवाने, उनके वेतनमान में वृद्धि करने के साथ-साथ यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चिकित्सक कम से कम तीन वर्ष तक सरकारी अस्पतालों में काम करें। फिलहाल यदि किसी चिकित्सक के पास ज्यादा पैसे का ऑफर आ जाता है, तो वह सरकारी सेवा छोड़ देते हैं। सीएम ने कहा कि गांवों के तालाबों के सुधारीकरण के लिए सरकार तालाब प्राधिकरण का गठन करेगी। इसके तहत तालाबों में स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा तथा गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए जाने वाले तालाबों के पानी का सदुपयोग किया जाएगा ताकि इसे स्वच्छ करके खेतों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दस वर्ष के शासनकाल में 6500 विकास परियोजनाओं की घोषणा की गई थी। भाजपा के साढ़े 3 साल के शासनकाल में 4500 विकास परियोजनाओं की घोषणा हुई और इनमें से 3300 पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश में 300 ऐसी टेलें थीं, जिन पर 30 वर्ष में एक बूंद तक पानी नहीं पहुंचा था। भाजपा ने 293 टेलों पर पानी पहुंचाने का काम किया है। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि शहर की सड़कों के सुधारीकरण के लिए 19 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं, इसके लिए जल्द टेंडर अलॉट किए जाएंगे। 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा का सीधा मुकाबला किसी पार्टी से नहीं है। भाजपा को छोड़कर प्रदेश में कोई पार्टी नहीं हैं। एक-दो पार्टी केवल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं। इस मौके पर विधायक जसबीर देशवाल, जवाहर सैनी, सुरेंद्र सिंह बरवाला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक नाम एक सिंबल की पार्टी है, लेकिन उसके अंदर ही तीन-चार पार्टियां चल रही हैं। ऐसे में लोग उन पर कैसे विश्वास करेंगे। ऐसे में आने वाले चुनाव में उनके मुकाबले कोई भी राजनीतिक दल टिक नहीं पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें