फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं कर रही सरकार : दुष्यंत

विज्ञापन
विज्ञापन
हुड्डा के घोटालों पर कार्रवाई नहीं कर रही सरकार : दुष्यंत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। यही कारण है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भूमि घोटाले की बात सामने आने पर भी भाजपा उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसे साफ पता चलता है दोनों एक दूसरे के साथ हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए चौटाला ने कहा कि तीन साल में भाजपा सरकार मात्र 10 हजार युवाओं को ही रोजगार दे पाई है। सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के जो सपने दिखाए थे, वह टूट गए हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। उनकी पार्टी के कार्यकर्ता चुनावों के लिए मेहनत कर रहे हैं। प्रदेश में इनेलो की सरकार सत्ता में आ जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के पीछे पड़ी हुई है। कभी उन्हें पराली के नाम पर तो कभी उन्हें बीमा के नाम पर परेशान कर रही है। भाजपा सरकार ने अभी फतवा जारी कर नए सुगर मील को बंद कर दिया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त शासन व प्रशासन बनाने के लिए सुझाव देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एक ऐसा कानून बनाना चाहिए, जिसके तहत हर छोटे बड़े अधिकारी को 10 वर्ष में सामाजिक तौर पर जांच हो सके। उसके आधार पर ही अधिकारी की प्रमोशन या डिमोशन का फैसला लिया जा सके। तभी प्रदेश व देश भ्रष्टाचार मुक्त हो पाएगा। अधिकारियों पर नियंत्रण रखने के लिए ये जरूरी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें