परिवहन मंत्री ने किया पेगां गांव में साइट का दौरा
जींद।
उचाना विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले ड्राइविंग स्कूल के लिए वीरवार को परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पेगां गांव में साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के अधिकारी साइट का निरीक्षण कर फिजीबिलटी जांचेंगे। इसके बाद ही यहां काम शुरू हो सकेगा।
गौरतलब है कि उचाना विधानसभा में ड्राइविंग स्कूल बनवाने की घोषणा विधायक प्रेमलता ने की थी। इसके बाद यह स्कूल डाहौला गांव में बनाने की योजना बनी, लेकिन यहां पंचायत द्वारा जमीन कलेक्टर रेट पर देने के बाद सरकार ने यहां स्कूल बनाने की परियोजना से हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद पेगां गांव की पंचायत जमीन देने की ऑपर की है। ऐसे में विधायक प्रेमलता के साथ परिवहनमंत्री कृष्ण लाल पंवार प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग के बाद पेगां गांव पहुंचे। यहां ग्राम पंचायत की पेगां और दुड़ाना गांव के बीच में करीब साढ़े दस एकड़ जमीन ड्राइविंग स्कूल के लिए तय की गई है।
पेगां गांव में साइट का निरीक्षण किया गया है। यहां ड्राइविंग स्कूल बनाने की योजना है। अब विभाग के अधिकारी यहां निरीक्षण करेंगे और इसके बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
कृष्ण लाल पंवार, परिवहन मंत्री, हरियाणा सरकार।