फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़क से उड़ रही धूल से परेशान लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। जींद-असंध मार्ग पर नगूरां गांव के मुख्य बस स्टैंड पर निर्माणाधीन सड़क के चलते उड़ रही धूल-मिट्टी से परेशान दुकानदारों ने सड़क के बीचों-बीच अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। दुकानदारों का आरोप है कि ठेकेदार ने तो यहां काम जल्दी कर रहा है और न ही मिट्टी पर पानी का छिड़काव करवा रहा है। इससे बस अड्डे के दुकानदारों का जीना दूभर हो गया है। इन लोगों ने कहा कि अधिकारियों ने ठेकेदार को खुली छूट दे रखी है, जिससे वह मनमानी कर रहा है। करीब आधे घंटे के बाद गांव के ही मौजिज लोगों ने समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। इस दौरान जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई और गर्मी के कारण लोग बेहाल हुए।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि पिछले ढाई महीने से यहां नाले बनाने का काम चल रहा है। ठेकेदार बहुत ही धीमी गति से काम कर रहा है, जिससे सड़क पर निकाली गई मिट्टी लोगों के लिए आफत बन गई है। गर्मी के मौसम में धूल अधिक उड़ रही है और जैसे ही सड़क से वाहन गुजरते हैं, मिट्टी दुकानों के अंदर तक पहुंच जाती है। दुकानदार कृष्ण कुमार के अनुसार धूल का आलम यह है कि दुकान पर बैठना भी दूभर हो गया है। वहीं अधिक धूल के कारण ग्राहक भी दुकान पर नहीं आ रहे हैं। जाम लगने की सूचना मिलते ही गांव के गणमान्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार से बात कर दुकानदारों की समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर करीब आधा घंटे से लगे जाम को खुलवा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। नगूरां गांव के मुख्य बस स्टैंड पर जाम लगा रहे दुकानदारों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है, लेकिन दुकानदारों के कहने के बावजूद भी सड़क से उठ रही धूल-मिट्टी पर किसी प्रकार के पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते सड़क से उठ रही धूल दुकानदारों को काफी समय से परेशान कर रही है। धूल-मिट्टी के चलते दुकानदारी बिलकुल ठप होकर रह गई है। जिसके कारण उनके कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन तथा ठेकेदार स सड़क पर उठ रही धूल-मिट्टी पर पानी का छिड़काव करवाने की मांग की है।
गोहाना रोड पर भी निर्माण कार्य बना आफत
इसी प्रकार गोहाना रोड को चौड़ा करने का काम पिछले करीब छह महीने से चल रहा है। यहां भी काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। इसके चलते दिन भर धूल उड़ती रहती है। लोगों का कहना है कि शुरूआत में तो ठेकेदार द्वारा पानी का छिड़काव करवाया जाता था, लेकिन पिछले करीब तीन महीने से पानी का छिड़काव नहीं करवाया जा रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

यात्री बेहाल
जाम के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल जाम के चलते रोडवेज की बस सहित कई अन्य वाहन भी बीच रास्ते फंस गए। शाम करीब चार बजे लगे जाम के चलते लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें