फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के एजेंट से पिस्तौल के बल पर छीने डेढ़ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। गांव लौन के निकट दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट से पिस्तौल के बल पर डेढ़ लाख रुपये छीन लिए। गढ़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के जानकारी के अनुसार भारत फाइनेंस कंपनी का एजेंट दिनेश गांव धरोदी, हरनामपुरा व लौन में कंपनी के उपभोक्ताओं से किस्त इकट्ठी करने के बाद नरवाना आ रहा था। शाम करीब सात बजे गांव लौन व धरोदी के बीच दो बाइक सवार युवकों ने दिनेश की बाइक खड़ी कर बाइक रुकवा ली। पिस्तौल दिखाकर दिनेश से पैसों से भरा बैग छीन लिया। बदमाश चेहरा ढांपे हुए थे। बैग छीनकर नरवाना की ओर भाग गए। दिनेश ने अपने साथ लूट की सूचना गढ़ी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गढ़ी थाना पुलिस व धमतान चौकी प्रभारी जगदीश मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना करके दिनेश को पूछताछ के लिए चौकी धमतान ले आई। धमतान चौकी प्रभारी जगदीश ने बताया कि दिनेश से पूछताछ जारी है। दिनेश नरवाना के हनुमान नगर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें