फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी साहब! पिछले तीन माह से नहीं मिली बुढ़ापा पेंशन, कुछ करो समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी साहब! तीन माह से नहीं मिली बुढ़ापा पेंशन, कुछ करो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। तीन माह से फरैण कलां और खुर्द के बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल पाई है। शुक्रवार को परेशान होकर बुजुर्ग डीसी कार्यालय में पहुंचे और गुहार लगाई की डीसी साहब कुछ तो कर दो। बुजुर्गों ने डीसी को दी शिकायत में कहा कि कभी समय पर बुढ़ापा पेंशन नहीं मिलती है। हर बार प्रशासन के कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। शुक्रवार को डीसी कार्यालय पहुंचे बुजुर्गों ने कहा कि बैंक के चक्कर काट-काट कर परेशान हो चुके हैं, कुछ तो समाधान करवा दो। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बुजुर्ग हरफूल, मजीद, पारो, छोटो, सुंडो, सुनेहरी, भतेरी, रामफल, बंतो देवी ने बताया कि तीन माह से बुढ़ापा पेंशन नहीं मिल रही है। बैंक में पेंशन लेने के लिए जाते है तो बैंक कर्मी कहते हैं कि अभी तक पेंशन नहीं आई है। कई बार बैंक कर्मी यह कहकर भी पेंशन देने से मना कर देते हैं कि मैनेेजर आज छुट्टी पर हैं। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों की पेंशन आने के बाद भी उन्हें नहीं दी जा रही है जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। बुजुर्गों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर किया। फरैण कलां में 100 से अधिक बुजुर्गों को तीन माह से पेंशन नहीं मिली है और फरैण खुर्द के भी करीब 150 बुजुर्गों को भी। बुजुर्गों ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन समय पर नहीं मिलने परेशानी काफी पुरानी है। प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें