फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रमेश कौशिक का बड़ा बयान, कहा पार्टी को मुझसे योग्य उम्मीदवार मिले तो बेशक दे दे टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद कौशिक बोले- मुझसे योग्य उम्मीदवार मिले तो पार्टी दे दे टिकट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अगर पार्टी को लोकसभा चुनाव में सोनीपत सीट के लिए मुझसे अच्छा उम्मीदवार मिलता है तो वह बेशक उसे लड़वा सकती है। यह पार्टी का काम है। मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी। वह भी भाजपा का चेहरा होगा। यह बात सांसद रमेश कौशिक ने स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से पार्टी के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश में विकास लाने का काम किया है। आज जहां प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं वहीं नौकरी में पारदर्शिता लाकर भ्रष्टाचार को खत्म किया गया है। ऐसा काम वही आदमी कर सकता है जो चौकीदार बनकर सेवा करने का भाव रखता हो। मैं भगवान के नाम पर राजनीति करता हूं और मेरे लिए जो फैसला होगा वह अच्छा ही होगा। चुनाव के दौरान विपक्षी पार्टी दुष्प्रचार करती रहती हैं। जनता अपने आप फैसला करेगी। चुनाव का मतलब सिर्फ जनता के लिए सेवा करना है। अगर उन्होंने जनता की सेवा की है और वे चुनाव लड़ेंगे तो जनता चुनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी नीति के हिसाब से होना चाहिए काम
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे को चुनाव लड़वाने पर कहा कि इसका जवाब बीरेंद्र सिंह ही दे सकते हैं। मैं तो अपने लड़कों को चुनाव नहीं लड़ा रहा हूं। पार्टी नीति के हिसाब से काम होना चाहिए। चाहे वह कोई भी क्यों न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें