फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों की मनमानी पड़ रही दिव्यांगों पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकों की मनमानी पड़ रही दिव्यांगों पर भारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। चिकित्सकों की मनमानी दिव्यांगों पर भारी पड़ रही है। दिव्यांगों की जांच हर बुधवार को नागरिक अस्पताल में होता है, पर चिकित्सक नहीं आने पर दिव्यांगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को फिजीशियन डॉ. शैलेंद्र नागरिक अस्पताल नहीं पहुंचे। इसके कारण दिव्यांगों को निराशाजनक ही वापस लौटना पड़ा। ईएनटी, हड्डी रोग विशेषज्ञ, व नेत्र रोग विशेषज्ञ बुधवार को मौजूद रहे, लेकिन फिजीशियन नहीं पहुंचे। चिकित्सकों की कमी के चलते कुरुक्षेत्र से ईएनटी व फिजीशियन को नागरिक अस्पताल में दिव्यांगों की जांच के लिए आने के आदेश दिए गए थे। ईएनटी डॉ. विजय व फिजीशियन डॉ. शैलेंद्र कुरुक्षेत्र से डेपुटेशन पर जींद भेजे गए थे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र नरवाना से दिव्यांगों की जांच के लिए जींद आते हैं और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संतलाल नागरिक अस्पताल में तैनात हैं। बुधवार को फिजीशियन डॉ. विजय नागरिक अस्पताल में दिव्यांगों की जांच के लिए नहीं पहुंचे।
सुबह से बैठे इंतजार में
सुबह से चिकित्सक के इंतजार में बैठा हूं। टोकन नंबर दे दिया गया था। बताया गया था कि दोपहर बाद चिकित्सक जांच के लिए पहुंचेंगे, लेकिन चिकित्सक नहीं आए। यदि चिकित्सक नहीं आता है तो दिव्यांगों को सूचित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

दलबीर, रामराय गांव निवासी।
एक महीने से काट रहे चक्कर
एक महीने से चक्कर काट रहा हूं, लेकिन अब तक जांच नहीं हो पाई। जरूरतमंद व्यक्ति बार-बार आने में असमर्थ है। रोजगार का कोई स्थायी साधन नहीं है। मजदूरी करता हूं। ऐसे में चाहिए कि दिव्यांगों की जांच सही समय पर हो जाए। इससे दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बन जाए और लाभ मिल सके।
विज्ञापन

शमशेर, रसीदा गांव निवासी।
कोर्ट में थे चिकित्सक, अग्रोहा किया रेफर
फिजीशियन डॉ. विजय बुधवार को कोर्ट में थे, इसके चलते वे अस्पताल नहीं पहुंच पाए। ऐसे में दिव्यांगों को अग्रोहा भेज दिया गया था। आगे से ध्यान रखा जाएगा। दिव्यांगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
डॉ. शशि प्रभा, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें