फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूकु ल कालवा के आचार्य राजेंद्र समेत पांच की गिरफ्तारी के विरोध में डीसी को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार्य समेत पांच की गिरफ्तारी के विरोध में डीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रोहतक पुलिस द्वारा कालवा गुरुकुल के आचार्य राजेंद्र, योगेंद्र, आजाद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किए जाने के मामले में कालवा गुरुकुल के ब्रह्मचारी और आसपास के ग्रामीणों ने बुधवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया से मिले। मामले को लेकर गुरुकुल के ब्रह्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों ने रोहतक पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई की जांच की मांग करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान अग्नि देव आर्य, धर्मबीर आर्य, रविन, विक्की, राजकुमार, जयभगवान, जोनी, बजिंद्र, आनंद ने डीसी से कहा कि आर्य प्रतिनिधि सभा रोहतक दयानंद मठ में रोहतक पुलिस द्वारा बिना जांच-पड़ताल किए आचार्य राजेंद्र, आचार्य योगेंद्र, आचार्य आजाद समेत पांच को रोहतक पुलिस ने गिरफ्तार कर निंदनीय कार्य किया है। रोहतक में आर्य प्रतिनिधि सभा दयानंद मठ में महामंत्री पद के पद को लेकर चल रहे विवाद का प्रशासन कोई हल नहीं निकाल पाया है। आचार्य योगेंद्र पर झूठे आरोप लगाकर यह सारा नाटक रचा गया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर पूरे गुरुकुल और आस-पास के ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है। सोमवार को आचार्य राजेंद्र, आचार्य योगेंद्र, आचार्य आजाद के साथ दयानंद मठ रोहतक में पहुंचे थे जहां पर उनको पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। डीसी ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे हैं सवाल : आर्य
वहीं आर्य समाज के प्रचारक मास्टर सुनील आर्य ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि इस पूरी घटना में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। आर्य समाज के लिए सच्ची नीयत से काम करने वालों को एक साजिश के तहत दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि गिरफ्तार किए गए लोगों को तुरंत रिहा किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें