फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में है लीडरशीप का अभाव: बीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस पार्टी में लीडरशिप का अभाव वह सत्ता में नहीं आती : बीरेंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस में पहले वाली बात नहीं रही। कांग्रेस में आज लीडरशिप का अभाव है। जहां लीडरशिप का अभाव होता है, वो पार्टी सत्ता में नहीं आ सकती। हरियाणा में आज पांच-छह कांग्रेस बनी हुई हैं। बरवाला में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जींद में रणदीप सुरजेवाला तो अशोक तंवर अलग-अलग रैली कर रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस आज बिखरी हुई है। पांचों राज्यों में होने वाले विस चुनाव पर बोलते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी राज्य में चुनाव हो, उनके परिणामों का असर राजनीति पर पड़ता है। अच्छे परिणाम आते हैं तो कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ता है। बुरे परिणाम आते हैं तो कार्यकर्ताओं में निराशा होती है। लोग कामकाज की दृष्टि से मतदान करते हैं। छत्तीसगढ़, एमपी व राजस्थान में भाजपा सरकार ने क्षेत्र में विकास लाने का काम किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बनाया जाएगा संगठन: बीरेंद्र सिंह
उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए हैं वो गांव-गांव जाकर फंड एकत्रित करें। जिससे ग्रामीण अंचल में ऐसे बच्चों को मदद मिल सके जो पारिवारिक आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पढ़ नहीं सकते। हर व्यक्ति को सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए। खेती की जमीन निरंतर कम हो रही है। सरकारी नौकरी भी हर किसी को आज के समय में संभव नहीं है। इसलिए युवाओं को प्राइवेट क्षेत्र की तरफ ध्यान देना होगा। आज भी हमारा जिला दूसरे जिलों से शिक्षा के मामले में पीछे है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए भविष्य में सेमिनार आयोजित करके बड़े उद्यमी व बड़े अधिकारी पहुंच कर उन्हें प्रेरित करेंगे। हर पंचायत व ग्रामीणों को चाहिए कि वो अपने-अपने गांव में विज्ञान व वाणिज्य की तरफ बच्चों का रुझान करें, क्योंकि इन विषयों के माध्यम से ही बच्चें अपने भविष्य को उज्ज्वल कर सकते हैं। इस अवसर पर देवेंद्र श्योकंद, हरेंद्र डूमरखां, संजीव, संजीव बुआना, श्रीचंद जैन, शिवनारायण शर्मा, प्रेम पहलवान, बीरा राम दरोली, जिले सिंह, बलवान खरकभूरा, राजकुमार अ लेवा, रामकुमार काकड़ोद, हीरालाल उचाना खुर्द, सुशील काकड़ोद, संदीप हैबतपुर, डॉ. राजेश श्योकंद व अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें