फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतने पर मनजीत चहल के घर लगा बधाईयों का तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
मनजीत चहल के घर बधाई देने वालों का लगा तांता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एशियाई खेलों में 800 मीटर में गोल्ड जीतने वाले मनजीत चहल के घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा रहा है। बुधवार को आम आदमी से लेकर वीआईपी तक परिजनों को फोन कर बधाई दे रहे है। बधाई देने वालो में युवा कांग्रेस नेता सतबीर दबलैन, युवा हल्का अध्यक्ष डॉ. मनोज नैन, इनेलो विधायक पिरथी सिंह नंबरदार व सिद्धि विनायक सेवा समिति द्वारा पिता रणधीर सिंह चहल को बधाई दी गई। सिद्धि विनायक सेवा समिति प्रधान नरेश जैन ने कहा कि नरवाना का नाम पूरे देश में चमकाने वाले मनजीत चहल का नरवाना आगमन पर संस्था विशेष तौर पर सम्मानित करेगी। विधायक पिरथी सिंह नंबरदार ने कहा कि मनजीत चहल ने एशियाई में गोल्ड जीतकर देश व प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मनजीत चहल को ज्यादा से ज्यादा इनामी राशि व एचसीएस या एचपीएस पद पर सरकारी नौकरी देने का तुरंत एलान करें। बधाई देने आए शहरवासी राजीव गर्ग, विनोद मंगला, सतीश बंसल, कैलाश सिंगला, देवीराम गर्ग, जयपाल बंसल, राकेश शर्मा, राजा दनौदा, बजरंग ने कहा कि अन्य खिलाड़ियों को भी मनजीत चहल से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए और देश का नाम रोशन करना चाहिए।
विज्ञापन

रणदीप सुरजेवाला सहित कई नेताओं ने दी बधाई
मनजीत की सफलता पर जहां शहर के लोगों द्वारा बधाई दी जा रही है। वही ऑल इंडिया कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मनजीत के पिता रणधीर सिंह को फोन पर बधाई दी। रणदीप सुरजेवाला ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जितने की बधाई देते हुए ओलंपिक खेलों की भी शुभकामनाएं दी है। केंद्रीय मंत्री चौधरी बिरेंद्र सिंह, सांसद दीपेंद्र हुड्डा व गीता भुक्कल द्वारा भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें