फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम दिन दाखिले लेने वाले कम और मेरिट लिस्ट देखने वालों की ज्यादा उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। शहर के राजकीय पीजी कॉलेज और महिला कॉलेज में पहले दिन दाखिला लेने वालों की कम और मेरिट लिस्ट देखने वालों की ज्यादा भीड़ उमड़ी। दोनों कॉलेजों में विभिन्न संकायों में राजकीय पीजी कॉलेज में 380 और राजकीय महिला कॉलेज में 215 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए फीस कटवाई। गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े, इसके लिए दोनों कॉलेजों में विद्यार्थियों की ऑफलाइन फीस कटवाने के लिए तीन-तीन विंडो काउंटर बनाए गए हैं। दाखिला प्रक्रिया फिलहाल चार जुलाई तक जारी रहेगी। इसके बाद पांच जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी। पहले मेरिट लिस्ट में आने वाले विद्यार्थी अगर चार जुलाई तक फीस जमा नहीं करवाते तो उनका दाखिला अगली लिस्ट लगने के बाद नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

नहीं आने दी जाएगी किसी प्रकार की परेशानी
शहर के राजकीय महिला कालेज की प्राचार्य राजेश्वरी कौशिक ने कहा कि विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने तथा अन्य किसी प्रकार परेशानी नहीं आने दी जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने मिशन एडमिशन के तहत समय से सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया था।
विज्ञापन

यह रही दाखिलों की संख्या
विषय राजकीय पीजी कालेज राजकीय महिला कॉलेज
बीए 158 126
बीकॉम 80 35
बीएससी मेडिकल 50 54
बीएससी नॉन मेडिकल 71 -
बीएससी कंप्यूटर साइंस 11 -
बीएससी बॉयो 10 -
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें