फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 किलोमीटर की रेस में जुलाना के सतीश लाठर ने जीता गोल्ड ्

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना के सतीश लाठर ने एशियन एथलेटिक चैंपियनशीप में गोल्ड मेडल हासिल किया। लाठर के गोल्ड जीतने पर लोगों ने जुलाना पहुंचने पर स्वागत किया। इसी मौके पर लोकल पंचायत ने सतीश लाठर को 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नौ से 10 जून को मलेशिया में एशियन एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें जुलाना के वार्ड छह में किसान परिवार में जन्मे सतीश ने एथलेटिक चैंपियनशिप में भाग लेका इंडोनेशिया के धावक को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड प्राप्त किया। लाठर को पूरे कस्बे में खुली जीप में जुलूस की शक्ल में स्वागत के तौर पर घुमाया गया। पंचायत के मेंबर जोगिंद्र शर्मा और हवा सिंह नंबरदार ने बताया कि खिलाड़ियों का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर राजमल जेई, जोगेंद्र शर्मा, हवा सिंह नंबरदार, पूर्व एमसी वेदपाल लाठर, इनेलो प्रेस प्रवक्ता आनंद लाठर, कपूर सिंह लाठर, राजेंद्र लाठर, जसबीर उर्फ बैंड, देवेंद्र लाठर, पवन ठेकेदार, जितेंद्र लाठर, महेंद्र लाडी मौजूद रहे।
प्रतिभा नहीं होती पहचान की मोहताज
वहीं नगरपालिका की नवनियुक्त चेयरपर्सन अंजू देवी ने कहा कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती है। सतीश लाठर ने मलेशियन एथलेटिक चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश एवं प्रदेश का ही नहीं, बल्कि अपने जिले और कस्बे का नाम रोशन करने का काम किया है। ऐसे खिलाड़ियों पर प्रत्येक नागरिक को गर्व होना चाहिए और भविष्य में इसी प्रकार से मेडल जीतकर प्रदेश के साथ साथ जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें