फिल्मी पैटर्न पर राजनैतिक रैली को सफल बनाने का तो नहीं था प्रयास
मयंक तिवारी
जींद।
जनवरी में जींद में संगठन की हुई बैठक में भाजपा को 2019 के चुनाव के लिए लांच करने के लिए फिल्मी अंदाज में ताना-बाना बुना गया था। युवाओं को जोड़ने के लिए इसे बाइक रैली का नाम दिया गया। भाजपा की इस रैली की कहानी फिल्म पद्मावत के रिलीज होने की तरह है। गौरतलब है कि फिल्म पद्मावत का रिलीज होने से पहले इतना विरोध हुआ कि लोगों ने उसे देख कर हिट करा दिया।
आम फिल्मों को हिट कराने में यह ट्रेंड नजर आता है। कहीं इसी तर्ज पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बाइक रैली तो नहीं। पहले तो यह रहा कि बाइक से लोग कैसे आएंगे। उसके बाद विरोध शुरू हुआ। जाट आरक्षण से जुड़े संगठन के लोगों और यशपाल मलिक ने विरोध किया। प्रदेश भर में रैली का विरोध करने की घोषणा के बाद सरकार को उनके साथ बैठना पड़ा और उनकी बातें माननी पड़ी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इसका विरोध किया। इनेलों ने काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी। जिसके बाद भारी संख्या में केन्द्रीय पुलिस बल तैनात करना पड़ा। मुख्यमंत्री मनोहरलाल को यह कहना पड़ा कि आरक्षण आन्दोलन में दर्ज मुकदमे वापस लेने की घटना का रैली से कोई लेना देना है। नजारा यह था कि डेढ़ बजे तक कुर्सियां खाली रही। भीड़ बढ़ने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और मंच पर एक दूसरे को बधाई देते नजर आए।
कब क्या हुआ..
: 11 बजे सन्नाटा
: 11.30 नूंह से रईशा खान के समर्थक पहुंचे
: 11.40 रोहतक से मनीष ग्रोवर
: 11.45 पर केन्द्रीय ईस्पात मंत्री वीरेन्द्र सिंह पहुंचे
: 12 पर करनाल से सांसद अश्वनी चोपड़ा पहुंचे
: 12.05 पर भिवानी से सांसद धर्मबीर पहुंचे
: 12.07 पर कैप्टन अभिमन्यु पहुंचे। जिनके समर्थ नारेबाजी करते नजर आए।
: 12.20 पर कृषि मंत्री ओपी धनकड़ पहुंचे।
: 12.30 पर लोक निर्माणमंत्री राव नरवीर पहुंचे
: 12.35 पर पहला हेलीकाप्टर आया।
: 12.45 पर हेलीकाप्टर वापस चला गया
: 1.00 पर जींद के भाजपा जिला अध्यक्ष अमर पाल राणा का स्वागत भाषण
: 1.20 पर युवा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनीष यादव ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
: 1.27 पर मंत्री कविता जैन का संबोधन
: 1. 35 पर कृषि मंत्री ओपी धनखड़
: 1.44 पर शिक्षा मंत्री राम बिलास का संबोधन
: 1.45 पर मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर की लैंडिंग
: 1.54 पर अमित शाह की लैडिंग
: 2.07 पर अमित शाह मंच पर पहुंचे।
: 2.10 पर सुभाष बराला का स्वागत भाषण
: 2.18 पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भाषण
: 2.25 पर अमित शाह का भाषण
: 2.37 तक भाषण चला।
: इस दौरान उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय के भवनों का शिलान्यास किया।
: 3.00 पर अमित शाह मंच से नीचे उतरे।
: 3.40 तक लंच किया और पार्टी पदाधिकारियों से बात की
: 3.50 पर उनका हेलीकाप्टर उड़ा।