फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने किया बाइक रैली की रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुलाना। जुलाना में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बाइक रैली की रिहर्सल की। इसके साथ ही भाजपा पार्टी का जत्थे के साथ प्रचार प्रसार कर 15 फरवरी की रैली में भीड़ जुटाने का काम किया गया।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान पुष्पा तायल ने दर्जनों मोटरसाइकिलों पर कार्यकर्ताओं के साथ रैली को लेकर प्रचार-प्रसार किया। इस मौके पर काफी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पुष्पा तायल ने बताया कि 15 फरवरी को जींद की भाजपा रैली में भारी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पहुंचना जींद के लिए बड़ी सौगात से कम नहीं है और जींद की विकास के मामले में कायाकल्प करने का काम राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। उन्होंने बताया कि भीड़ के लिहाज से जींद में आज तक किसी भी राजनैतिक पार्टी की रैली नहीं हुई होगी और रैली रिकार्ड तोडने का काम करेंगे। तायल ने बताया कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी तरह से डिजिटल स्वरूप भारत को दिया है। इस मौके पर उनके साथ जिला महामंत्री कौशल्या, जिला उपाध्यक्ष प्रोमिला, मंडल अध्यक्ष रीना सिंहमार, एससी मोर्चा महामंत्री सुरेन्द्र सिंहमार, रतनी रोहिल्ला, राजेश रोहिल्ला, चंद्रकलां, संदीप, वजीर, काला, सुनील, रोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें